हरियाणा

ट्रेन में पकड़ी गई नशीले पदार्थों की खेप, दो तस्कर गिरफ्तार

Admindelhi1
30 Oct 2026 10:45 AM IST
ट्रेन में पकड़ी गई नशीले पदार्थों की खेप, दो तस्कर गिरफ्तार
x
ट्रेन में नशे की खेप पकड़े जाने पर दो आरोपियों को दबोचा

सिरसा: पुलिस ने जिले के बड़ागुढ़ा रेलवे स्टेशन क्षेत्र से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से दस किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया है। चूरापोस्त चित्तौडग़ढ़ से ट्रेन के माध्यम से सिरसा लाया जा रहा थी।

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फतेहाबाद यूनिट इंचार्ज तरसेम सिंह ने गुरुवार को बताया कि पुलिस टीम बडागुढ़ा के क्षेत्र में नशा-रोधी गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सिरसा निवासी जगरूप सिंह और जसबीर सिंह चूरापोस्त तस्करी का अवैध धंधा करते हैं। सूचना मिली कि दोनों चित्तौडग़ढ़ से भारी मात्रा में पोस्त लेकर आए हैं और रेलवे स्टेशन बड़ागुढ़ा के बाहर मेन गेट के पास वाहन के इंतजार में खड़े हैं। सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि रेलवे कर्मचारी क्वार्टर के गेट के पास दो व्यक्ति तीन बैगों के साथ खड़े हैं जो पुलिस को देखकर बैग उठाकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से दस किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना बड़ागुढ़ा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Next Story