हरियाणा

मासूम बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Triveni
19 Dec 2022 9:23 AM GMT
मासूम बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती
x

फाइल फोटो 

करनाल जिले में मासूम बच्ची पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | करनाल जिले में मासूम बच्ची पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। पिटबुल ने बच्ची पर उस समय काटा जब वह अपनी छत पर खेल रही थी। इसी दौरान साइड की दीवार फांदकर डॉग ने उस पर हमला कर दिया। घायलावस्था में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक शिव कॉलोनी की गली नंबर एक में मासूम छत पर खेल रही थी। तभी पिटबुल बच्ची की आवाज सुनकर करीब साढ़े तीन फीट की दीवार फांदकर उसकी छत पर आ गया और हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी इकट्‌ठा हो गए। इसी दौरान कुत्ते के मालिक भी छत पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने कुत्ते से बच्ची को छुड़ाया।
वहीं इस वारदात के बाद कुत्ते को कॉलोनी से बाहर निकालने की मांग उठी है। प्रशासन से जल्द से जल्द कुत्ते को बाहर निकालने की गुहार लगाई। वहीं मालिक ने पिटबुल की गलती न बताते हुए बच्ची को ही कसूरवार ठहराया। वहीं लोगों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने मालिक से बच्ची को इलाज के लिए ले जाने को कहा कि तो उन्होंने साफ मना कर दिया। बता दें कि पिटबुल जैसी नस्ल के कुत्ते को रिहायशी इलाके में पालना बैन है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story