हरियाणा

डी.एल.एड. की परीक्षा में नकल के 45 मामले दर्ज

Shantanu Roy
10 Aug 2022 5:18 PM GMT
डी.एल.एड. की परीक्षा में नकल के 45 मामले दर्ज
x
बड़ी खबर
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2019, 2020 की प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) एवं प्रवेश वर्ष-2021 के प्रथम वर्ष (नियमित) परीक्षा में आज प्रदेशभर में 54 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इस परीक्षा में गठित विभिन्न उडऩदस्तों द्वारा अनुचित साधन के कुल 45 मामले दर्ज किए गए। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डा. जगबीर सिंह के उडऩदस्ते द्वारा महेन्द्रगढ़ के परीक्षा केन्द्रों में नकल के 8 मामले दर्ज किए गए। संयुक्त सचिव के उडऩदस्ते ने जींद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा अनुचित साधन के 6 मामले दर्ज किए।
उन्होंने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के स्पैशल उडऩदस्तों ने चरखी-दादरी, फतेहाबाद, गुरूग्राम, हिसार, झज्जर, कुरुक्षेत्र, महेन्द्रगढ़, नारनौल, रोहतक, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत व यमुनानगर में नकल के 22 मामले दर्ज किए। इसके अतिरिक्त प्रश्न-पत्र उडऩदस्ता चरखी-दादरी, कुरुक्षेत्र, नूंह, पंचकूला व यमुनानगर द्वारा 9 अनुचित साधन के मामले दर्ज किए गए। जिला प्रश्न-पत्र उडऩदस्ता यमुनानगर द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि. यमुनानगर-08 (बी-2) पर कार्यरत पर्यवेक्षक रिंकी, लैब अटैंडैंट को परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने कारण कार्यभार मुक्त किया गया है।
Next Story