हरियाणा

दिग्विजय अभी बच्चा दुष्यंत कभी गठबंधन को आगे नहीं आए

Teja
13 April 2023 7:16 AM GMT
दिग्विजय अभी बच्चा दुष्यंत कभी गठबंधन को आगे नहीं आए
x

हरियाणा : हरियाणा में गठबंधन की राजनीति को लेकर चल रही अटकलों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन जननायक जनता पार्टी के नेताओं दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला पर जरूर खुले वार किए हैं। जेजेपी महासचिव दिग्विजय चौटाला बार-बार कह रहे हैं कि 2019 के चुनाव नतीजों के बाद उनकी पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन करने से पहले कांग्रेस के सामने गठबंधन की पेशकश की थी, लेकिन भूपेंद्र हुड्डा ने उनके प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।

हुड्डा ने कहा कि दिग्विजय अभी बच्चा है। उन्हें राजनीति की ज्यादा समझ नहीं है। रही दुष्यंत की बात तो उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन पर कभी बैठकर बात नहीं की थी। चंडीगढ़ में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वह वीडियो क्लीपिंग भी दिखाई, जिसमें हुड्डा 2019 के चुनाव नतीजों के तुरंत बाद कह रहे हैं कि वह सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर उनकी शर्तों पर सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।

Next Story