हरियाणा

गुरुग्राम में शराब की दुकान के कर्मियों की पिटाई के आरोप में डीआईजी के बेटे गिरफ्तार

Ashwandewangan
5 Jun 2023 10:32 PM IST
गुरुग्राम में शराब की दुकान के कर्मियों की पिटाई के आरोप में डीआईजी के बेटे गिरफ्तार
x

गुरुग्राम। हरियाणा पुलिस के एक पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के दो बेटों सहित चार लोगों को गुरुग्राम के सेक्टर-62 इलाके में एक शराब की दुकान के कर्मचारियों को शराब देने से मना करने पर कथित रूप से पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। संदिग्धों की पहचान डीआईजी के दोनों बेटों विशाल धनखड़, नवदीप धनखड़ के अलावा करण उर्फ कुलवंत और इरु कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि 3 और 4 जून की दरम्यानी रात आरोपी युवक सेक्टर-62 स्थित एक शराब के ठेके पर शराब खरीदने गए थे। सेल्समैन ने उन्हें शराब देने से मना कर दिया, क्योंकि आधी रात हो चुकी थी और ठेका पहले ही बंद हो चुका था। मना करने पर युवकों ने कर्मचारियों की लाठियों से पिटाई कर दी।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, "उन्होंने शराब की दुकान के कर्मचारियों के साथ लड़ाई की और दुकान के बाहर हंगामा किया। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और चारों युवकों को पकड़ लिया।"

आरोपी के खिलाफ सेक्टर 65 थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

--आईएएनएस

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story