हरियाणा

गन प्वाईंट पर ढाबा संचालक से मारपीट व लूटपाट

Shantanu Roy
17 July 2022 9:51 PM IST
गन प्वाईंट पर ढाबा संचालक से मारपीट व लूटपाट
x
बड़ी खबर

गुड़गांव। मानेसर क्षेत्र में बदमाशों ने गन प्वाईंट पर एक ढाबा संचालक के साथ मारपीट कर और उसे घायल कर 35 हजार रुपये लूटकर ले गए। ढाबा संचालक देर रात बाइक से अपने घर की ओर आ रहा था, उसने बामुश्किल भागकर अपनी जान बचाई। उसे उपचार के लिए सेक्टर-10 सिविल हॉस्पिटल गुडग़ांव में भेजा गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरु र दी। कुकरोला पचगांव निवासी शिवाजी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका एनएच- 48 पर राजपूत नामक ढाबा है। वह शनिवार की रात करीब सवा बारह बजे ढाबे से घर की ओर जा रहा था। कुछ ही दूरी पर उसे कुकरोला के दो युवक मिले। उन्होंने शिवाजी की बाइक को रुकवाते हुए पूछा कि हमें जानते हो। शिवाजी ने बदमाश युवकों से पीछा छुड़ाने के लिए बोला कि नहीं जानता। जिस पर युवकों ने फोन कर दो युवकों को और बुला लिया और कहा कि अभी जान जाओगे।

Next Story