हरियाणा
लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप करवाए जा रहे है विकास कार्य
Shantanu Roy
22 Sep 2023 12:30 PM GMT
x
चंडीगढ़। हरियाणा के स्कूल शिक्षा, वन एवं पर्यावरण मंत्री कंवरपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार पूरे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास के साथ एक समान विकास कार्य करवाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि योग्यता एवं मैरिट के आधार पर युवाओं को नौकरियां दी गई है। कंवरपाल आज जगाधरी कार्यालय पर जनता दरबार में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
जगाधरी में आयोजित जनता दरबार में अलग-अलग जगह से लोग पहुंचे। बिजली, नगर निगम, पुलिस विभाग,शिक्षा विभाग,जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी और कई अन्य समस्याओं को लोगों ने स्कूल शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा, अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं कुछ शिकायतों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके समाधान के लिए दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी जिलों में लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों को पढऩे के लिए घरों से दूर न जाना पड़े , इसके लिए 20 किलोमीटर के दायरे में लड़कियों के लिए कॉलेज बनाए गए। प्रदेश में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में मॉडल संस्कृति स्कूल खोले गए हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा ही नहीं बल्कि सडक़ों, स्वास्थ्य तथा जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए है। जल संरक्षण के लिए अमृत सरोवर योजना चलाई गई, वहीं दूसरी ओर सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया है और आयुष्मान व चिरायु योजना से पात्र लोगों को 5 लाख रुपये वार्षिक तक के इलाज की सुविधा मिल रही है। आज प्रदेश में तकनीक का इस्तेमाल करते हुए व्यवस्था परिवर्तन का कार्य किया गया है जिससे सरकारी कार्यों में पारदर्शिता आई है और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live
Shantanu Roy
Next Story