हरियाणा

डिप्टी सीएमओ ने मारा कर्मचारी को थप्पड़, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व में सीएमओ दफ्तर के सामने शुरू हुआ प्रदर्शन

Rani Sahu
8 Sept 2022 4:49 PM IST
डिप्टी सीएमओ ने मारा कर्मचारी को थप्पड़, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व में सीएमओ दफ्तर के सामने शुरू हुआ प्रदर्शन
x
Deputy CMO Dr Sanjay Rathi ने मारा कर्मचारी को थप्पड़ दी भद्दी गालियां कर्मचारियों में भारी रोष cmo के दफ्तर के सामने शुरु हुआ प्रदर्शन मौके पर संगठन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (भारतीय मज़दूर संघ) के नतृत्व में प्रदर्शन: प्रधान विजय कंबोज
यमुनानगर मे कर्मचारी को थप्पड़ मारने को लेकर सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय में कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान मौके पर यूनियन पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की, इतना ही नहीं उन्होंने साफ कह दिया कि डॉक्टर ने कर्मचारी को थप्पड़ मारा है और गाली गलौज भी किया उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो यह बात स्वास्थ्य मंत्री तक जाएगी।
चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े यूनियन पीछे हटने वाली नहीं है उन्होंने कहा कि जिला कोऑर्डिनेटर संदीप को वहीं के एक डॉक्टर ने सामने आने का बहाना देकर थप्पड़ मार दिया इतना ही नहीं, उसने गाली-गलौज भी की, पहले तो कर्मचारी ने इस बात को बर्दाश्त किया, लेकिन जब बार-बार लोगों ने उसे भला बुरा सुनाया तो यह बात उसने अपने यूनियन के बीच में रखी यूनियन ने इसी के रोष में आकर काम बंद कर दिया और सिविल सर्जन कार्यालय के सामने धरना देकर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।
Next Story