हरियाणा

दिल्ली महिला आयोग ने राम रहीम को पैरोल देने का किया विरोध

Gulabi Jagat
27 Oct 2022 12:28 PM GMT
दिल्ली महिला आयोग ने राम रहीम को पैरोल देने का किया विरोध
x

Source: Punjab Kesari

साध्वी यौन शोषण, रणजीत मर्डर और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में सजायाफ्ता डेरा प्रमुख राम रहीम इन दिनों 40 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर है। राम रहीम को पैरोल देने को हरियाणा में पंचायत चुनाव और आदमपुर के उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा था। इस बीच अब दिल्ली महिला आयोग ने राम रहीम को पैरोल देने का विरोध किया है। आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने एक ट्वीट करते हुए हरियाणा सरकार पर राम रहीम की भक्ति में लीन होने का आरोप लगाया है।
स्वाति मालीवाल ने कहा कि, "कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को रेप & हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा दी है।क्यों ऐसे खतरनाक शख्स को बार बार पैरोल दी जा रही है? वो पैरोल में प्रवचन और गाने बनाता है और हरियाणा सरकार के कुछ नेता ताली बजाते हैं, 'भक्ति' में लीन है! हरियाणा सरकार तुरंत गुरमीत की पैरोल खत्म करे!"
हरियाणा सरकार कानून का दे रही हवाला
गुरमीत राम रहीम को पैरोल दिए जाने का शुरू से ही विरोध किया जा रहा था। विपक्ष ने भी सरकार पर चुनावी फायदा लेने के लिए राम रहीम को पैरोल देने का आरोप लगाया था। इस बीच कई ऐसी तस्वीरें भी सामने आई, जहां बीजेपी नेता डेरा प्रमुख की सत्संग में शामिल होकर उन्हें भगवान तुल्य बताते हुए नजर आए। वहीं अब दिल्ली महिला आयोग की आपत्ति के बाद राम रहीम को पैरोल देने का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। हालांकि राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Next Story