हरियाणा

भागकर शादी करने वाले प्रेमी की मौत, गंभीर आरोप

Gulabi Jagat
10 Oct 2022 11:59 AM GMT
भागकर शादी करने वाले प्रेमी की मौत, गंभीर आरोप
x
करनाल: शहर के हवालात में बंद प्रेमी की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि कुछ दिन पहले करनाल के कर्ण बिहार में एक प्रेमी जोड़े ने भागकर शादी कर ली। जिसके बाद लड़की,लड़के के यातनाओं से परेशान होने लगी। उसने अपने प्रेमी पर रेप और मारपीट करने का आरोप लगाया है। रविवार को लड़की के परिजनों ने लड़के के घर पहुंचे,जहां उसके साथ जमकर मारपीट की गई। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई।
जिसके बाद पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया। ज्यादा चोट लगने की वजह से लड़के की हवालात में हालत बिगड़,जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी मौत हो गई। साथ ही मामले में लड़की पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
करनाल पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया ने बताया कि आरोपी युवक की मौत हवालात में लाने के बाद हुई है। इसके लिए ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट से इस कार्रवाई में शामिल होने का निवेदन किया जाएगा। वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मामले में मृतक लड़के के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सख्त कार्यवाही की मांग की है।




Source: Punjab Kesari


Next Story