हरियाणा

SPO पर जानलेवा हमला, पड़ोसियों ने वारदात को दिया अंजाम

Shantanu Roy
11 July 2022 9:57 AM GMT
SPO पर जानलेवा हमला, पड़ोसियों ने वारदात को दिया अंजाम
x
बड़ी खबर

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले की समालखा थाना पुलिस के सामने ही थाने में कार्यरत SPO व उसके भाई पर उसके पड़ोसियों ने एकमत होकर हमला कर दिया। हौंसले बुलंद आरोपियों ने समालखा थाने के करीब 10 पुलिसकर्मियों के सामने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी यहीं नहीं रुके, उन्होंने घायलों को जान से मारने की भी धमकी दी।

मामले में मूकदर्शक बन देखती रही पुलिस पर SPO ने मिलीभगत के संगीन आरोप लगाए हैं। मामला जमीनी विवाद का है। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने लाठी-डंडों से लैस आरोपियों की वीडियोग्राफी भी की। घायलों को लेकर डायल 112 पुलिस समालखा से पानीपत सिविल अस्पलाल पहुंची। अस्पताल में समालखा थाना पुलिस पहुंची ने घायलों के बयान दर्ज किए।
आरोपियों ने घर पर किया कब्जा
जानकारी देते हुए प्रवीन ने बताया कि वह गांव कुहाड़ पाना का रहने वाला है। वह समालखा थाना के अंर्तगत आने वाली हल्दाना चौकी में बतौर SPO तैनात है। उसके भाई इकबाल ने 2014 में गांव के ही रहने वाले देवी सिंह से एक बना हुआ मकान खरीदा था, जिसके सभी दस्तावेज इकबाल के पास हैं। देवी सिंह मकान बेचने के बाद इकबाल के पास ही रहता था।
देवी सिंह इसी साल 14 जून को बीमार हो गया था, जिसे उसने एक निजी अस्पताल में भर्ती भी करवाया था। उसके परिजनों को सूचित भी किया गया था। मगर उसके परिजन उससे मिलने नहीं आए थे। 15 जून को देवी सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद देवी सिंह के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। हत्या की शिकायत एसपी को दी।
आरोपी शव को जबरन उसी घर में ले घुसे। इसके बाद वे वहां कब्जा करके रहने लग गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मकान पर स्टे लेने के लिए याचिका कोर्ट में भी डाली हुई है, जिसकी सुनवाई 12 जुलाई 2022 को होनी है। इस सुनवाई पर वे नहीं जा सके, इसलिए आरोपियों ने आज एकमत होकर दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।
Next Story