हरियाणा

सोनीपत में पार्षद के भाई पर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

Shantanu Roy
9 July 2022 6:09 PM GMT
सोनीपत में पार्षद के भाई पर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
x
बड़ी खबर

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में दिनदहाड़े एक शख्स की बेरहमी से पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं अब इस वीडियो की हकीकत सामने आ गई है। वीडियो सोनीपत के प्रगति नगर का है और जिस शख्स की बेरहमी से पिटाई की जा रही है, वह सोनीपत के वार्ड नंबर 16 का रहने वाला है। वही पंकज की बहन मोनिका वार्ड नंबर 16 से निगम पार्षद है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो 18 जून का है। मारपीट की इस घटना में पंकज और उसके एक साथी को गंभीर चोट आई हैं। दोनों का इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वही पुलिस ने इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। फिलहाल पीड़ित के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

मारपीट का वीडियो जमकर हुआ था वायरल
वायरल हुए वीडियो में तीन बदमाश एक शख्स को बेरहमी से पीट रहे थे। वही अब वीडियो की हकीकत सामने आ गई है। वीडियो सोनीपत के प्रगति नगर का है। वीडियो में जिस शख्स की पिटाई की जा रही है, वह अपने किसी साथी के साथ प्रगति नगर गया था और वहां पहले से ही बदमाश उसकी तांक लगाए हुए बैठे थे। पंकज और उसका साथी जैसे ही वहां पहुंचा तो बदमाशों ने लाठी और डंडों से हमला कर दिया। जानकारी मिली है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और तीन आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है।
पीड़ित बहन ने पुलिस पर कार्यवाही ना करने के लगाए आरोप
पंकज की बहन व वार्ड नंबर 16 की नगर निगम पार्षद मोनिका ने बताया कि उसका भाई घर से गांव लहराडा में गया था। वहां से वह अपने साथी शौकीन के साथ प्रगति नगर गया था, जहां पर उसके भाई की बेरहमी से पिटाई की गई। उसके भाई पर बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला किया है। उसके भाई और उसके साथी को बदमाशों ने पीटा है। वह गाड़ियों और मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। उसके भाई के हाथ पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जिसको इलाज के लिए रोहतक भेजा गया था और उसके बाद अब उसका इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पर पंकज की बहन ने गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
Next Story