हरियाणा

हरिनगर में खाली प्लॉट में सड़ी-गली हालत में मिला युवक का शव, जांच जारी

Admin Delhi 1
6 Sept 2022 6:44 PM IST
हरिनगर में खाली प्लॉट में सड़ी-गली हालत में मिला युवक का शव, जांच जारी
x

सिटी क्राइम न्यूज़: सोनीपत जिले के गन्नौर के बादशाही रोड के समीप हरिनगर में खाली प्लॉट में करीब 32 वर्षीय अज्ञात युवक का गली सड़ी हालत में शव मिलने से हड़कप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार, गन्नौर के हरिनगर में खाली प्लाट में पड़ोसी संजय को शव दिखाई दिया तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना के बाद मौके पर एएसआई जयवीर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने एफएसएल टीम को जानकारी दी। जिसके बाद एफएसएल अधिकारी ने पहुंचकर मौके पर जांच की। शव बुरी तरह सड़-गल गया है जिससे शव की पहचान नहीं हो सकी।

शव की हालत को देखकर लगता है कि शव करीब 5-6 दिन से पड़ा हुआ है , शव में कीड़े चले हुए हैं । मृतक युवक के दाएं हाथ में पट्टी बंधी हुई है और उसने मेहंदी रंग का कच्छा बनियान पहना हुआ है। मृतक के शरीर पर कच्छे बनियान के अलावा शरीर पर कोई कपड़ा नहीं है । पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों को दिखाया लेकिन शिनाख्त नहीं हुई । उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में भिजवा दिया है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Story