हरियाणा

बाइक पर मिला युवक का शव, हाथ पर लगी थी नशे की सिरिंज

Shantanu Roy
23 May 2022 10:26 PM IST
बाइक पर मिला युवक का शव, हाथ पर लगी थी नशे की सिरिंज
x

सिरसा। सिरसा के डबवाली राजस्थान के बार्डर के साथ स्थित गांव लोहगढ़ में बाइक पर युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के हाथ पर नशे की सिरिंज भी लगी थी। वहीं आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। यह घटना कल दोपहर बाद की है। गांव के पास स्थित ब्रांच नहर के पास उक्त युवक खड़ा होकर नशे का इंजेक्शन लगा रहा था। जिस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Next Story