x
गांव लिजवाना कलां के निकट सुंदर ब्रांच नहर में एक व्यक्ति के शव तैरता देखा गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की उम्र लगभग 50 साल है, जिसने पजामा कुर्ता व जैकेट डाली हुई है।
लंबे समय से पानी मे रहने के कारण मृतक का चेहरा विकृत हो चुका है। जुलाना थाना पुलिस में शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल ले शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story





