हरियाणा

DC , एसपी ने गांव में रातभर रुककर लोगों की समस्याएं सुनीं

Mohammed Raziq
27 Feb 2025 2:49 PM IST
DC , एसपी ने गांव में रातभर रुककर लोगों की समस्याएं सुनीं
x
हरियाणा Haryana : उपायुक्त पार्थ गुप्ता व पुलिस अधीक्षक राजीव देसवाल जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ यमुनानगर जिले के छछरौली उपमंडल के गांव हडौली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में रात्रि विश्राम किया। कार्यक्रम में उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनका समाधान करवाया। हडौली गांव निवासी सरबजीत ने अपने घर के सामने से कूड़ा हटाने की शिकायत की, जिस पर उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को कूड़ा हटवाने के आदेश दिए। हडौली गांव से ही सीमा रानी ने परिवार पहचान पत्र बनवाने, मीना व आत्मा राम ने बिजली बिल सही करवाने, रामअवतार ने आधार कार्ड व वोटर कार्ड बनवाने, राय सिंह, रीना, संजीव, सतपाल, सुरेश, रशीदा, कमलेश व अन्य लोगों ने 100-100 वर्ग गज के प्लाट दिलवाने की शिकायत की। इसी प्रकार सचिन शर्मा ने आधार कार्ड बनवाने, दादूपुर सैनी गांव
निवासी गुरमीत पाल ने गंदे पानी की निकासी करवाने, तिहाणो गांव के लोगों ने सोम नदी के तटबंध बनवाने या पक्का करवाने, गुरमीत व अन्य लोगों ने खानपुरा गांव से तारूवाला गांव तक सड़क बनवाने की शिकायत की। कार्यक्रम में लोगों ने उपायुक्त पार्थ गुप्ता के समक्ष कई अन्य मांगें भी रखीं, जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार खानपुर गांव के माया राम ने उपायुक्त से अपनी बेटी रिया, जिसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है, का आधार कार्ड बनवाने की मांग की, जिस पर उपायुक्त ने तुरंत अगले दिन उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया और कहा कि रिया का आधार कार्ड बनवा दिया जाएगा। हडौली गांव के रोशन, असलम व अन्य लोगों ने तालाब से पानी की निकासी संबंधी शिकायत की। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में तालाब ओवरफ्लो हो जाता है, जिससे उनके मकानों में दरारें पड़ जाती हैं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तालाब से पानी की निकासी का समाधान निकालने के निर्देश दिए।
Next Story