
Haryana: उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ यमुनानगर जिले के बलौली, याकूबपुर, तारूवाला, बरौली माजरा, खानूवाला और घोरो पिपली सहित कई गांवों का दौरा किया।
डीसी ने जगाधरी-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर याकूबपुर गांव के पास बनी पुलिया का निरीक्षण किया और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को पुलिया की मरम्मत करने के निर्देश दिए, ताकि यातायात का सुचारू संचालन बहाल हो सके।
तारूवाला गांव में सरपंच संजीव कुमार ने डीसी को बताया कि गांव से श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क कच्ची है और उन्होंने सड़क का निर्माण करवाने का अनुरोध किया।
डीसी ने संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। बरौली माजरा गांव के लोगों ने गांव के पास बहने वाली मौसमी पथराला नदी के तटबंधों को मजबूत करने की मांग की।





