हरियाणा
हरियाणा में दिन और रात का बढ़ा तापमान ,कुछ इलाकों में गर्म चलीं हवाएं
Tara Tandi
5 May 2024 7:13 AM GMT
x
हरियाणा : कई दिन गर्मी से राहत के बाद शनिवार को हरियाणा के शहरों का तापमान बढ़ गया। राज्य के 19 जिलों में तापमान 40 डिग्री पार कर गया। सिरसा में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा रहा। इस सीजन में यह अब तक सबसे ज्यादा तापमान है। कुछ इलाकों में गर्म हवाएं भी चली हैं, मगर मौसम विभाग ने फिलहाल हीट वेव की पुष्टि नहीं की है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिन तापमान बढ़ सकता है। एक दो इलाकों में लू भी चल सकती है। आठ के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो पहाड़ों में बारिश देगा। हरियाणा में भी बादल छाएंगे। एक दो इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। इससे थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि उसके बाद फिर तापमान बढ़ेगा।
हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम खुशनुमा था। पहाड़ों में बारिश व हल्की बर्फबारी के बाद आई हवाओं ने तापमान में काफी नीचे गिरा दिया था। हिसार में रात का तापमान सामान्य से आठ डिग्री तक नीचे चला गया था। मौसम विशेषज्ञ ने बतााया, हवाओं की दिशा में बदलाव आ गया है। अब राजस्थान की गर्म हवाएं राज्य में आना शुरू हो गई है, जो तापमान बढ़ा रही है। अभी फिलहाल तापमान और बढ़ेगा। उसके बाद एक दो दिन की राहत मिल सकती है।
दिन का तीन डिग्री और रात का चार डिग्री बढ़ा
हरियाणा में दिन और रात का तापमान बढ़ गया है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम यानी रात का तापमान सामान्य से 4.3 ज्यादा रिकाॅर्ड हुआ। अंबाला में 40.5 डिग्री, हिसार में 42 डिग्री, रोहतक में 40.5, झज्जर में 41.3, महेंद्रगढ़ में 43.2 डिग्री, सोनीपत में 42.3 डिग्री, यमुनानगर में 40.7, कुरुक्षेत्र में 41.6, मेवात में 43.4 डिग्री, करनाल में 38 डिग्री, पंचकूला में 39.6 और भिवानी में 37.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान चरखीदादरी में 25.7, पानीपत में 25.5, रोहतक में 24.9, करनाल में 21.1, भिवानी में 24.6, यमुनानगर में 22.7 डिग्री दर्ज किया गया।
45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा में 45 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने महीने की शुरुआत में ही अपने पूर्वानुमान में बताया है, मई में चार से पांच दिन लू चलने के आसार हैं। लू की स्थिति तभी बनती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर और सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा हो। हालांकि सिरसा का तापमान लू की स्थिति के काफी करीब दर्ज किया गया है। मौसम विभाग इस स्थिति पर नजर रख रहा है। हीट वेव (लू) चलने पर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया जाएगा।
Tagsहरियाणा दिनरात बढ़ा तापमानकुछ इलाकोंगर्म चलीं हवाएंHaryana temperature rises day and nighthot winds blow in some areasजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Tara Tandi
Next Story