हरियाणा

Cyber fraud : विधवा महिला से हुई 55 लाख रुपयों की ठगी

Tara Tandi
18 Jun 2024 11:06 AM GMT
Cyber fraud : विधवा महिला से हुई 55 लाख रुपयों की ठगी
x
Sirsa सिरसा: जिले में साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ( साइबर ) फ्रॉड करने के मामले में आज एक पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले सिरसा साइबर पुलिस 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन सभी लोगों ने सिरसा में एक महिला को अपना शिकार बनाया और उस महिला से करीब 55 लाख की साइबर ठगी की है।
पीड़ित महिला विधवा है। मामला बीमा फ्रॉड का बताया जा रहा है जहाँ आरोपियों ने पीड़ित महिला को कई तरह का लालज दिया। जिसके बाद महिला से लाखों रुपए की ठगी हुई है। गिरफ्तार किए गए। आरोपियों की पहचान सुमित कुमार और तानिया के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Next Story