हरियाणा

स्कूल से घरलोटते वक़्त क्रेन ने बच्ची को कुचला, मां व बहन भी घायल

Admin Delhi 1
20 April 2022 11:07 PM IST
स्कूल से घरलोटते वक़्त क्रेन ने बच्ची को कुचला, मां व बहन भी घायल
x

हरयाणा एक्सीडेंट न्यूज़: खाजा खेड़ा रोड पर क्रेन चालक ने एक बच्ची को कुचल दिया। दुर्घटना में बच्ची की मां व बड़ी बहन गंभीर रू प से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलने पर सब्जी मंडी चौकी पुलिस मौके पर पंहुची। पुलिस ने घायल मां का बयान दर्ज करके अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम आज सुबह सिविल हॉस्पिटल में कि या गया।

जानकारी के अनुसार खाजा खेड़ा निवासी सुरेश कुमार जूस की रेहड़ी लगाता है। उसकी 7 वर्षीय बेटी चंचल कक्षा पहली व 3 वर्षीय ढोली प्री नर्सरी क क्षा में लाला जगन्नाथ स्कूल में पढ़ती है। गत दिवस उसकी पत्नी हेमा कुमार बच्चों को स्कूल से लेने गई थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद हेमा अपनी बेटी चंचल व ढोली को लेकर घर लौट रही थी कि गत्ता फैक्टरी के पास पीछे से तेज रफतार के्रन ने तीनों को टक्कर मार दी। हेमा व चंचल टक्क र से सड़क पर जा गिरे जबकि ढोली को के्रन ने कुचल दिया। इसके बाद के्रन चालक मौके से फरार हो गया।

Next Story