हरियाणा

गुरुग्राम में प्रॉपर्टी टैक्स के बड़े बकायेदारों पर शिकंजा, टॉप-1000 को भेजे जाएंगे नोटिस

Admindelhi1
25 Nov 2026 12:03 PM IST
गुरुग्राम में प्रॉपर्टी टैक्स के बड़े बकायेदारों पर शिकंजा, टॉप-1000 को भेजे जाएंगे नोटिस
x
गुरुग्राम में टैक्स बकायेदारों की खैर नहीं, घर-घर पहुंचेंगे रिकवरी नोटिस

गुरुग्राम: नगर निगम गुरुग्राम ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। निगम ने टॉप-1000 डिफॉल्टर्स की सूची तैयार करने और उन्हें रिकवरी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं करने वालों की संपत्तियां सील की जा सकती हैं।

निगमायुक्त डॉ. पंकज ने अधिकारियों के साथ बैठक में टैक्स वसूली की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने सभी जोन में बड़े बकायेदारों की पहचान कर प्राथमिकता से नोटिस भेजने को कहा।

नोटिस की समय पर तामील के लिए बाहरी एजेंसी नियुक्त की जाएगी। तब तक संबंधित जोन के कर्मचारी घर-घर जाकर नोटिस वितरित करेंगे। इसके अलावा बकायेदारों की सूची निगम के कॉल सेंटर को भी दी जाएगी। कर्मचारी फोन और व्हाट्सएप के जरिए लोगों से संपर्क कर टैक्स जमा करने की अपील करेंगे।

निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि नोटिस मिलने के बाद भी टैक्स नहीं चुकाने वाली संपत्तियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत सील किया जाए। साथ ही कर्मचारियों को नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार करने और शिकायतों का समय पर समाधान करने की हिदायत दी गई है।

Next Story