हरियाणा

पश्चिमी यमुना नहर में आई दरार, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Shantanu Roy
7 July 2022 4:42 PM GMT
पश्चिमी यमुना नहर में आई दरार, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
x
बड़ी खबर

करनाल। करनाल घोघड़ीपुर के नजदीक से गुजर रही पश्चिमी यमुना नहर का किनारा टूटने से पानी लिंक नहर में चला गया, जिसके चलते लिंक नहर में गहरी दरार आ गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। नहर में दरार की सूचना पाकर सिंचाई विभाग के अधिकारी दल बल के साथ नहर को दुरुस्त करने पहुंचे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने दावा किया जल्द ही नहर को दुरुस्त कर दिया जाएगा।

वहीं ग्रामीण राकेश मान, यशवीर मान ने कहा कि नहर में दरार दिन के समय आई है, अगर दरार रात के समय आई होती तो हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो जाती। साथ ही आसपास लगते चार-पांच गांव जलमग्न हो जाते। जो उनके लिए किसी विपदा से कम नहीं होते। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहर को सही प्रकार से दुरुस्त नहीं किया था। कई बार नहर के कमजोर होने की सूचना विभाग तक पहुंचाई गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब तबाही सामने खड़ी हो चुकी है, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं लग रहा कि विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता दिखाई हो।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नहर में दो तीन साल से बड़े बड़े गढ्डे हो चुके है। कर्मचारी आते है और छोटे-मोटे पेंच लगाकर चले जाते है। अगर सही प्रकार से काम होता तो ऐसी नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि उन्हें तो सूचना मिली थी कि नहर टूट चुकी है। आनन फानन में यहां पहुंचे है। अगर लिंक नहर भी टूट जाती तो उनके गांवों में तबाही का मंजर होता। सिंचाई विभाग के अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि नहर के किनारे के नीचे से रेत खिसक गई थी, जिसके चलते दरार गहरी हो गई। घबराने की बात नहीं है, जल्द ही नहर की पटरी को ठीक कर दिया जाएगा।
Next Story