हरियाणा

निगम ने पौधरोपण कराने के लिए खाली भूमि का किया सर्वे

Admin Delhi 1
13 Aug 2023 4:50 AM GMT
निगम ने पौधरोपण कराने के लिए खाली भूमि का किया सर्वे
x

मेरठ: क्रांतिधरा पर बेपटरी सफाई व्यवस्था के चलते प्रदूषित हुए वातावरण को साफ-एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में निगम कदम बढ़ाने जा रहा है। जिसमें निगम द्वारा खाली पड़ी भूमि का सर्वे कराया जा रहा है। जिसमें पौधरोपण कराया जा सके। सड़क के दोनों तरफ एवं ग्रीन बेल्ट के साथ पार्कों में पौधरोपण कराया जायेगा।

इसके जो अन्य शहर के लोग निजी भूमि में पौधरोपण करना चाहते हैं, निगम उसमें भी सहयोग करेगा। वहीं, पूर्व में ग्रीन बेल्ट के नाम पर अधिकतर पौधे कम एवं टायल्स आदि लगाने का अधिकतर कार्य कराया जाता था, लेकिन इस बार अधिकतर फोकस पौधरोपण पर रखने का लक्ष्य है।

नगर निगम शहर के वातावरण को सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। जहां एक तरफ अब तक ग्रीन बेल्ट के नाम पर पार्कों का निर्माण हो या फिर सड़क किनारे पौधरोपण का कार्य जो कराया जाता था। उसमें पेड़-पौधों पर कम ध्यान दिया जाता था व पक्के निर्माण व लोहे की ग्रिल आदि लगवाने पर अधिक ध्यान दिया जाता था, लेकिन निगम अब उन सबसे हटकर इस बार पौधरोपण पर फोकस करने जा रहा है।

नगर निगम द्वारा ऐसी जगहों का सर्वे कराया जा रहा है, जिन जगहों पर पूर्व में पौधरोपण तो कराया गया, लेकिन पौधे एवं पेड़ सूख गए और यहां किसी तरह से नष्ट हो चुके हैं या कुछ ऐसी भूमि है। जहां पर अभी तक पौधरोपण नहीं कराया जा सका है। नगर निगम का इस बार लक्ष्य है तो केवल अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधों को लगाने का और उसके बाद पेड़-पौधों की देखरेख की व्यवस्था कराना।

शहर के जन प्रतिनिधि एवं वार्ड पार्षदों से निगम द्वारा सुझाव मांगे जा रहे हैं कि उनके वार्ड में किन-किन जगहों पर पौधरोपण कराया जा सकता है। उन ग्रीन बेल्ट में दोबारा से पौधरोपण भी कराया जायेगा। जिसमें पूर्व में पौधरोपण तो कराया गया, लेकिन पौधे सूख गए। इस बार शहर में करीब पांच करोड़ रुपये के बजट से शहर में पौधरोपण करने की निगम की योजना है। जोकि यह योजना जल्द ही परवान चढेÞगी। उसके लिए प्रथम चरण में निगम द्वारा शहर की उस भूमि का सर्वे कराया जा रहा है। जिन जगहों पर पौधरोपण कराया जा सकता है।

Next Story