हरियाणा

स्ट्रीट लाइट्स की निगरानी के लिए गुरुग्राम में कंट्रोल रूम

Admindelhi1
22 Sept 2026 5:50 PM IST
स्ट्रीट लाइट्स की निगरानी के लिए गुरुग्राम में कंट्रोल रूम
x
मुख्य सड़कों की लाइट व्यवस्था पर अब कंट्रोल रूम से नजर

गुरुग्राम: नगर निगम गुरुग्राम द्वारा मुख्य सडक़ों पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की बेहतर निगरानी एवं खराब लाइटों की समयबद्ध मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए सेक्टर-34 स्थित एमसीजी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

स्ट्रीट लाइटों की स्थिति पर विशेष रूप से रात्रि के समय निगरानी रखने के लिए 17 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में मुख्य सडक़ों की स्ट्रीट लाइटों की स्थिति का निरीक्षण करेंगे तथा गैर-कार्यशील स्ट्रीट लाइटों की जानकारी कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएंगे। कंट्रोल रूम में तीन कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो रात्रि के दौरान प्राप्त होने वाली स्ट्रीट लाइट संबंधी रिपोर्टों को संकलित करेंगे और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसी को सूचित करेंगे। इसके अलावा, एक जूनियर इंजीनियर को रोटेशन के आधार पर कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया जाएगा।

कंट्रोल रूम को रात्रि निरीक्षण के दौरान किसी मुख्य सडक़ की स्ट्रीट लाइट गैर-कार्यशील पाए जाने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित एजेंसी को इसकी जानकारी दी जाएगी, ताकि आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य कराया जा सके। इस व्यवस्था का उद्देश्य मुख्य सडक़ों पर स्ट्रीट लाइटों की नियमित निगरानी, खराब लाइटों की पहचान तथा उनकी मरम्मत के लिए संबंधित एजेंसी तक सूचना पहुंचाने की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाना है। इससे रात्रि के समय स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतों और खराब लाइटों पर निगरानी को बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Next Story