हरियाणा

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पुन्हाना में आयोजन

Admindelhi1
24 Sept 2026 10:56 AM IST
कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पुन्हाना में आयोजन
x
पुन्हाना में कांग्रेस का सम्मेलन, कार्यकर्ता होंगे शामिल

नूंह: आगामी 26 सितंबर को आयोजित होने वाले ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुधवार को पुनहाना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक के दौरान वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन की तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने भी उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारियां स्वीकार करते हुए सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर मेहनत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर हाजी अख्तर हुसैन काटपुरी, इब्राहिम इंजीनियर बिसरू, ब्लॉक अध्यक्ष सैफुल्लाह खान, ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक मलिक, ब्लॉक प्रभारी अंजुम हुसैन पार्षद, उपाध्यक्ष इम्तियाज अली, उपाध्यक्ष आरिफ लुहिंगा, महासचिव मोहम्मद हासिम गंगवानी, हाजी अब्बास जयसिंहपुर, तौसीफ बिसरू, शाकिर लाहबास, डॉ. उस्मान गंगवानी, रफीक चेयरमैन, वासिद यूथ विधानसभा अध्यक्ष, शमशेर सचिव, शरीफ पहलवान, अंसार इंडाना, मुस्तकीम बिसरू सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story