हरियाणा

कांग्रेस अगले चुनाव में हरियाणा में अपना खाता भी नही खोल पाएगी: सांसद अरविंद शर्मा

Admin Delhi 1
13 March 2022 1:21 PM GMT
कांग्रेस अगले चुनाव में हरियाणा में अपना खाता भी नही खोल पाएगी: सांसद अरविंद शर्मा
x

हरयाणा लेटेस्ट न्यूज़: सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि अब तो कांग्रेस नेताओं को समझ में आ गया है कि कांग्रेस पूरी तरह से फेल हो चुकी है और आगे भी कांग्रेस प्रदेश में खाता भी नहीं खोल पाएगी। कांग्रेस अब खात्मे की तरफ बढ़ रही है। वह दिन दूर नहीं होगा जब भारत कांग्रेस मुक्त होगा। रविवार को सांसद ने कहा कि कांग्रेस व इनेलो ने हमेशा ही प्रदेश में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान मिला है और आम कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री तक एक पार्टी वर्कर हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विश्व में अलग पहचान दिलाई है और इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यूक्रेन व रूस के बीच युद्ध के दौरान तिरंगे लगे वाहन को कहीं भी नहीं रोका गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के चलते ही यह मुमकिन हो पाया कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय को निकाला गया, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। रविवार को सांसद अरविंद शर्मा ने होली मिलन समारोह सहित कई कार्यक्रमों में शिरकत की।

Next Story