हरियाणा

हरियाणा दिवस पर 'हरियाणा बचाओ अभियान' की शुरुआत करेगी कांग्रेस

Shantanu Roy
1 Aug 2022 4:47 PM GMT
हरियाणा दिवस पर हरियाणा बचाओ अभियान की शुरुआत करेगी कांग्रेस
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस ने एक नवंबर को 'हरियाणा दिवस' के अवसर पर 'हरियाणा बचाओ अभियान' शुरू करने का फैसला किया है। इसके अंतर्गत हरियाणा के सभी 90 विधानसभा हलकों में कांग्रेस की जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस के चिंतन शिविर के दौरान यह ऐलान राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रस्तावित कार्यक्रमों का ब्यौरा रखते हुए किया। शिविर के दौरान प्रत्येक छह माह बाद चिंतन शिविर करके सत्तारूढ़ गठबंधन के खिलाफ रणनीति बनाने तथा उसे अमली रूप देने का फैसला किया है।
पार्टी संगठन खड़ा करने के लिए काम करेगी कांग्रेस
चिंतन शिविर के बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पांच अगस्त को महंगाई के खिलाफ हरियाणा के सभी जिला मुख्यालय तथा चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया जाएगा। 9 से 15 अगस्त तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के सभी जिलों से होकर निकलेगी। इसके लिए रूट प्लान जारी किया जाएगा। पार्टी संगठन के गठन को लेकर हुड्डा ने कहा कि अगस्त माह में जिला व ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस का संगठन खड़ा किया जाएग। सितंबर-अक्टूबर माह में हरियाणा के सभी 22 जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। 28 अगस्त को यमुनानगर में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
Next Story