हरियाणा

सरकार के मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेताओं की बैठक

Admindelhi1
6 Oct 2026 8:30 AM IST
सरकार के मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेताओं की बैठक
x
कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए बनाई योजना

नूंह: जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नूंह में सोमवार को जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी शहीदा खान की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान जिलेभर में पार्टी की ओर से की गई माहभर की संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में पदाधिकारियों से उनके क्षेत्रों में किए गए संगठनात्मक कार्यों और विभिन्न कार्यक्रमों की रिपोर्ट ली गई। जिलाध्यक्ष चौधरी शहीदा खान ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ काम करना होगा।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ बूथ एवं गांव स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। बैठक में विधायक चौधरी आफताब अहमद, चौधरी अख्तर हुसैन काटपुरी, उपाध्यक्ष चौधरी सुबराती खान, इब्राहिम इंजीनियर बिसरू, महिला अध्यक्ष रजिया बानो, साहुन एडवोकेट, उपाध्यक्ष इम्तियाज अली, उपाध्यक्ष सोहराब खान, रजाक खान, मुबारिक मलिक, जमशेद खान, राम करन, कोषाध्यक्ष खुर्शीद अहमद, महासचिव वहीद सालंबा, खुर्शीद अहमद, मोहम्मद हाशिम, आबिद दानिबास, सचिव लियाकत अली, इकरून, दयाराम, शाकिर, असगर टाई, प्रदीप कुमार, रुक्मुद्दीन, असराक खान, हसन सरपंच, सुरेंद्र सिंह, आकिब निजामपुर, अकबर खान, कादिर खान, एडवोकेट सलीम कुरैशी, जुनैद खान, यूसुफ खान सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story