हरियाणा

कांग्रेस ने घोटाले ही घोटाले किए, पहले अपने कपड़े साफ करें फिर आरोप लगाएः विज

mukeshwari
10 Jun 2023 12:24 PM GMT
कांग्रेस ने घोटाले ही घोटाले किए, पहले अपने कपड़े साफ करें फिर आरोप लगाएः विज
x

अंबाला। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में घोटाले ही घोटाले किए हैं। कभी 2-जी स्कैम, कभी कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला तो कभी सैनिकों की विधवाओं के लिए मकानों में घोटाला।

विज ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान द्वारा भाजपा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले अपनी पार्टी की जांच करवानी चाहिए। इनके ऊपर कितने केस देश और प्रदेश में चल रहे हैं। प्रदेश में हुड्‌डा की भी जांच चल रही है। मामला कोर्ट में है। पहले यह अपने कपड़े साफ करें फिर किसी पर आरोप लगाएं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा द्वारा भाजपा सरकार पर दिए बयान पर विज ने कहा कि हुड्‌डा सरकार ने ने 10 साल प्रदेश में राज किया। लेकिन, एक भी व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कर पाए। हमारे मुख्यमंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने एक ही प्लेटफार्म पर सबका डाटा मुहैया करवाया है. जिसके कई लाभ हैं। आने वाले समय में और भी ज्यादा लाभ होगा। गौरतलब है कि हुड्‌डा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाए थे कि सरकार पोर्टल बनाने और लाठियां भांजने में व्यस्त है।

सुरजेवाला को मामले में बोलने का अधिकार नहीं :

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताने पर विज ने कहा कि किसानों को एमएसपी देना अच्छी बात है। लेकिन, इसमें सुरजेवाला को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। हमारी पार्टी किसानों की बेहद चिंता करती है। उन्हें उम्मीद है कि इस मामले का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

केजरीवाल के दो मंत्री भ्रष्टाचार में जेल काट रहेः

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के हरियाणा में जीत के बयान पर विज ने कहाकि केजरीवाल की पार्टी झूठ के आधार पर उत्पन्न हुई है। अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था। उस एजेंडे में कहीं यह तय नहीं था कि कोई राजनीतिक पार्टी बनाई जाएगी। लेकिन, केजरीवाल ने आंदोलन की आड़ में अन्ना हजारे से झूठ बोलकर आप पार्टी बनाई थी। इन्होंने पार्टी तो बनाई थी भ्रष्टाचार के खिलाफ। लेकिन, अब इससे बड़ा क्या सबूत हो सकता है कि इनके दो मंत्री भ्रष्टाचार में जेल काट रहे हैं। जिस पार्टी जन्म झूठ के सहारे हुआ है, उसको देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी और हरियाणा के लोग तो राजनितिक तौर पर बहुत समझदार हैं।

अपनी बात रखने का सभी को अधिकार:

भाजपा-जजपा गठनबंधन सरकार पर गृहमंत्री विज ने कहा कि चुनाव से पहले गठबंधन नहीं था लेकिन चुनाव के बाद जिस प्रकार नतीजे सामने आए तो दोनों पार्टियों की आपसी सहमति से गठबंधन किया गया। अपनी बात रखने का सभी को अधिकार है। हाईकमान द्वारा जो भी फैसला लिया जाता है सभी को स्वीकार होता है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story