हरियाणा

BJP के राहुल गांधी पर किए इस ट्ववीट से भड़की कांग्रेस

Shantanu Roy
6 Oct 2023 11:18 AM GMT
BJP के राहुल गांधी पर किए इस ट्ववीट से भड़की कांग्रेस
x
कल प्रदेश-भर किए जाएंगे विरोध प्रर्दशन, जानिए क्या है पूरा मामला
गोहाना। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें उन्हें रावण की तरह दिखाया गया है। इसे लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। अब इसे लेकर हरियाणा के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने भाजपा सरकार पर निशान साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमारे प्रिय नेता राहुल गांधी जी की छवि खराब करने के उद्देश्य से एक ट्वीट जारी किया है। प्रदेश कांग्रेस के समस्त नेताओं एवं सम्मानित कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि कल 06 अक्टूबर, 2023 को प्रदेश-भर में भाजपा की इस ओछी मानसिकता के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का आयोजन किया जाए। गौर रहे कि ट्वीट में बीजेपी ने हंगेरियन-अमेरिकन बिजनेसमैन जॉर्ज सोरस पर भी निशाना साधा। पोस्टर में रावण के शक्ल में राहुल गांधी की तस्वीर शेयर करते हुए बीजेपी ने लिखा है कि नए युग का रावण। यह दुष्ट, धर्म विरोधी और राम विरोधी है। इसका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है।
Next Story