हरियाणा
फाइलों में पूरी बनी सड़क मिली अधूरी, अधिकारियों पर आग बबूला हुए मंत्री अनूप धानक
Shantanu Roy
30 Sept 2023 4:58 PM IST

x
चरखी दादरी। दादरी शहर के लोहारू चौक से भिवानी रोड के सर्विस लेन का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। जिसकी शिकायत लेकर ग्रामीण मंत्री अनूप धानक के दरबार में पहुंचा। शिकायतकर्ता द्वारा अधूरे निर्माण के सबूत पेश किए तो श्रम व रोजगार मंत्री अनूप धानक आग बबूला हो गए। मंत्री ने मौके पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को झाड़ लगाई और 10 दिन में रोड का निर्माण कार्य पूरा करके रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा कि कार्य में कोताही बरती गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल रोजगार मंत्री अनूप धानक शुक्रवार को चरखी दादरी के लघु सचिवालय में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे थे। बैठक में गांव चरखी निवासी हरि सिंह ने मंत्री को बताया कि वह लोहारू चौक के समीप दादरी शहर में रहता है। उसके घर के पास से भिवानी रोड पर सर्विस लेन का निर्माण कार्य संबंधित विभाग ने अधूरा छोड़ दिया है। मामले में मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता से जानकारी ली तो अधिकारी ने रोड निर्माण कार्य पूरा होने की रिपोर्ट सौंपी। इस दौरान शिकायतकर्ता ने तुरंत अधूरी रोड की फोटो व विडियो दिखाई तो मंत्री आग बबूला हो गए। अधिकारी क फटकार लगाए हुए मंत्री धानक ने 10 दिन में रोड का निर्माण पूरा कर रिपोर्ट सौंपने की बात कही।
चंदेनी गांव में एक शराब का ठेका किसी के मकान के पास से हटवाने के मामले में जांच कर उपायुक्त को रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए। मंत्री अनूप धानक ने बताया कि बैठक में बिजली-पानी व पुलिस से संबंधित 16 मामले सुनवाई के लिए आए थे। जिनमें 13 मामलों का निपटारा करते हुए बाकी तीने मामलों में अधिकारियों को सुलझाने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री अनूप धानक ने कहा कि बाजरा खरीद मामले में तुरंत संज्ञान लेने बारे में अधिकारियों को बोला है, इसके साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि यदि पोर्टल की समस्या है तो अधिकारियों के माध्यम से उन्हें भी दूर करवाएंगे।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live
Next Story





