हरियाणा

डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की हत्या के बाद गठबंधन सरकार निशाने पर

Admin Delhi 1
19 July 2022 12:06 PM GMT
डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की हत्या के बाद गठबंधन सरकार निशाने पर
x

हरयाणा ब्रेकिंग न्यूज़: इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने मंगलवार को जिला नूंह के तावडू में अवैध खनन माफिया द्वारा हरियाणा पुलिस के डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की डंपर से सरेआम बेरहमी से कुचल कर हत्या किए जाने की भर्त्सना करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा गठबंधन सरकार प्रदेश को संभालने में पूरी तरह से नकारा साबित हुई है। एक पुलिस अफसर की दिन दहाड़े हत्या, मतलब पूरे प्रदेश में गुंडाराज है। भाजपा गठबंधन को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं रह गया है। गुंडों और माफियाओं को कानून का कोई डर नहीं है और प्रदेश में चारों तरफ आतंक फैला रखा हैं।

आज पूरे प्रदेश में जनता के बीच भय और आतंक का माहौल बन चुका है। विधायकों को सरेआम मौत के घाट उतारने की धमकियां दी जा रही हैं और उनसे रंगदारी मांगी जा रही है। जिस हरियाणा पुलिस से अपराधी कांपा करते थे आज उन्हीं की सरेआम हत्या की जा रही है। ऐसा आतंक का माहौल यूपी और बिहार में सुनने को मिलता था लेकिन आज हरियाणा उनसे बहुत आगे निकल गया है। प्रदेश में हर रोज हत्या, लूट और डकैती के मामले इतने बढ़ चुके हैं कि आम आदमी डर के साए में जी रहा है और उसका घर से निकलना दूभर हो गया है।

प्रदेश में अवैध खनन माफियाओं को भाजपा गठबंधन सरकार का संरक्षण प्राप्त है। भाजपा सरकार में अवैध खनन के सैकड़ों मामले सामने आ चुके हैं जिसमें सरकार की मिली भगत से खनन माफिया द्वारा हजारों करोड़ रूपए का गोलमाल किया गया है लेकिन सरकार का संरक्षण प्राप्त होने के कारण आज तक एक भी दोषी नहीं पकड़ा गया है। डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की हत्या के असली दोषी खनन माफिया को तुरंत गिरफ्तार किया जाए ताकि उनके परिवार को न्याय दिलाया जा सके।

Next Story