
x
कैथल | कैथल में वुशू कोच व जिला कैथल वुशू एसोसिएशन के सचिव दीपक कुमार लोट के खिलाफ कैथल की 19 साल की ताईक्वांडो व वुशू महिला खिलाड़ी ने दुष्कर्म का प्रयास करने व उसके प्राइवेट पार्टी के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। बता दें कि आज महिला सरकारी कोच के साथ आधा दर्जन से अधिक महिला खिलाड़ी कोच के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एस. पी. अभिषेक जोरवाल से मिली थीं जिसके बाद एस. पी. ने आरोपी कोच के खिलाफ महिला थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए थे।
दोपहर बाद कैथल की ही एक महिला खिलाड़ी ने लिखित में कोच के खिलाफ शिकायत दी थी। इसमें खिलाड़ी ने कोच पर 3 मई, 2023 को अपने घर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। पीड़ित ने बताया कि उसी समय 2 अन्य खिलाड़ी अचानक कोच के घर आ गई थी। इस कारण कोच उससे रेप नहीं कर पाया और उसका बचाव हो गया। इसके बाद कोच ने उसे इस बारे किसी को बताने पर गेम से बाहर करने की धमकी दी थी जिस कारण उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया था। महिला थाना प्रभारी इंस्पैक्टर गीता देवी ने बताया कि आरोपी कोच दीपक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हरियाणा के कैथल में एक महिला खिलाड़ी के साथ उसके कोच ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। शिकायत के बाद महिला थाना में कोच के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। अभी कोच की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Next Story