
x
HARIYANA हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए फतेहाबाद का दौरा किया। उन्होंने टोहाना इलाके के बलियाला हेड का निरीक्षण किया और इसके बाद चांदपुर हेड के लिए रवाना हुए। भारी बारिश के कारण आई इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारी बारिश के चलते यह प्राकृतिक आपदा उत्पन्न हुई है, जिसके आगे किसी का जोर नहीं चलता। हरियाणा सरकार प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। हम न केवल अपने राज्य के लोगों की मदद कर रहे हैं, बल्कि पड़ोसी राज्य पंजाब की भी सहायता कर रहे हैं। अब तक हरियाणा से पंजाब के लिए करीब 80 ट्रक राहत सामग्री भेजी जा चुकी है और आज 15 और ट्रक रवाना किए गए हैं।"
किसानों को राहत प्रदान करने के लिए सरकार ने क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू किया है, जिसमें अब तक करीब 1,70,000 एकड़ भूमि का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। जलभराव के कारण जिन लोगों के मकान और दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन्हें भी मुआवजा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले भी सरकार ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुआवजा राशि जारी की थी। हरियाणा के निचले इलाकों में भारी बाढ़ का कहर देखने को मिला है। मैं प्रभावित लोगों से मिल रहा हूं और उन्हें आश्वस्त कर रहा हूं कि सरकार उनके साथ है। जिनके घर नष्ट हुए हैं या जिनके परिवार के सदस्य हताहत हुए हैं, उन्हें 4 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। घायलों को भी मुआवजा प्रदान किया गया है।
उन्होंने बताया कि सरकार के मंत्री, विधायक और अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और रोजाना रिपोर्ट ली जा रही है। मुख्यमंत्री सैनी ने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास और राहत कार्यों के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण तेजी से किया जा रहा है, और प्रशासन को प्रभावित लोगों तक त्वरित सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी प्रभावित व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन के साथ भी चर्चा की और राहत कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Tagsहरियाणा बाढ़नायब सिंह सैनीफतेहाबादराहत सामग्रीक्षतिपूर्ति पोर्टलपंजाब सहायताजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





