हरियाणा

कांग्रेस संगठन पर सीएम मनोहर लाल का तंज

Shantanu Roy
9 Oct 2023 10:56 AM GMT
कांग्रेस संगठन पर सीएम मनोहर लाल का तंज
x
करनाल। हरियाणा में अपनी संगठनात्मक कमजोरी से जूझ रही कांग्रेस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चुटकी ली है। करनाल में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे सीएम ने कहा कि उनके नेता कई फार्मूला लगा चुके हैं, लेकिन उनकी लिस्ट कभी आती है तो कभी फट जाती है। जैसे-तैसे एक प्रदेश अध्यक्ष बन पाया है और उसमें भी 4 लोगों को पीछे लगाना पड़ा है। जिलों में उनका क्या हाल होगा ये तो समय बताएगा। आगे उन्होंने कहा कि उन्हें अपने संगठन पर गर्व है।
इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि BJP का संगठन हर घर और वोटर लिस्ट के हर पन्ने तक है, जबकि अभी कांग्रेस जिलों में ही अटकी हुई है। इतना ही नहीं, उन्होंने पन्ना प्रमुखों को डेजिनेटेज MLA बताया। सीएम ने पन्ना प्रमुखों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र में विधायक की तरह काम करें। करीब 4 लाख पन्ना प्रमुखों की संख्या होनी है, तीन लाख पन्ना प्रमुख बन चुके हैं। ये एक पन्ने के 60 मतदाताओं वाले 15 परिवारों की जिम्मेदारी संभालेंगे। हर व्यक्ति, हर परिवार से संपर्क करना उनका दायित्व है।
Next Story