हरियाणा
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर दी बधाई
Gulabi Jagat
21 July 2022 3:55 PM GMT

x
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
चंडीगढ़: एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने 15वें राष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव में बड़ी जीत (draupadi murmu victory) दर्ज की है. तीसरे राउंड की मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी और राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने कहा कि अब तक कुल 3219 वैध वोटों की गितनी हुई है. जिसका कुल मूल्य 8,38,839 है. जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 5,77,777 के मूल्य के 2161 वोट मिले हैं. जबकि यशवंत सिन्हा को 2,61,062 के मूल्य के 1058 वोट मिले हैं.
द्रौपदी मुर्मू की जीत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर उन्हें बधाई (manohar lal congratulates draupadi murmu) दी है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट में लिखा 'नारी-शिक्षा, शौर्य, सशक्तिकरण और जनजातीय स्वाभिमान का प्रतीक बन चुकीं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपति भवन में पहुंचना भारत के जीवंत लोकतंत्र का अनुपम उदाहरण है। देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी का हृदय की गहराईयों से अभिनंदन।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ट्वीट कर दी बधाई
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी का महौल है. भिवानी के शकुंतला गार्डन में भाजपा कार्यकर्ताओंं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई. इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा ने हमेशा वंचित एवं शोषित समाज को आगे लाकर उनके उत्थान की सोच रखी है, जिसका उदाहरण उन्होंने अनुसूचित जनजाति की महिला को राष्ट्रपति के पद तक पहुंचाकर दिया है. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने राष्ट्रपति को जीत की बधाई दी.

Gulabi Jagat
Next Story