हरियाणा

सीएम खट्टर ने केंद्र सरकार से IAS अफसरों की कमी को लेकर की अधिकारियों की मांग

Admin Delhi 1
25 Jun 2022 9:09 AM GMT
सीएम खट्टर ने केंद्र सरकार से IAS अफसरों की कमी को लेकर की अधिकारियों की मांग
x

लेटेस्ट न्यूज़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली स्थित नार्थ ब्लॉक में केंद्रीय कार्मिक,लोक शिकायत व पृथ्वी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह के साथ बैठक की। इस दौरान पर्याप्त संख्या में भारतीय प्रशासनिक सेवा के उच्चाधिकारियों की हरियाणा राज्य की आवश्यकताओं व संदर्भित कार्मिक आवश्यकताओं के संदर्भ में केंद्र ने हरियाणा को आश्वस्त किया। गौरतलब है कि पर्याप्त संख्या में भारतीय प्रशासनिक सेवा के उच्चाधिकारियों की हरियाणा राज्य के आवश्यकता संबंधी विषयों व संदर्भित कार्मिक विषयों के संदर्भ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डॉ जितेंद्र सिंह के साथ बैठक की। पर्याप्त संख्या में भारतीय प्रशासनिक सेवा के उच्चाधिकारियों की हरियाणा राज्य की वर्तमान व भविष्य की आवश्यकताओं के संदर्भ मे हरियाणा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री से गहन विचार-विमर्श किया।

हरियाणा से केंद्र में हुई भारतीय प्रशासनिक सेवा के उच्चाधिकारियों की प्रतिनियुक्तियों तथा हरियाणा से भारतीय प्रशासनिक सेवा के उच्चाधिकारियों की निकट भविष्य में होने वाली सेवानिवृतियों के परिणामस्वरूप वर्तमान व भविष्य की पर्याप्त संख्या में उच्चाधिकारियों की आवश्यकताओं के संदर्भ में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री को अवगत करवाया। विभागों की कार्य क्षमता व कार्य दक्षता को गतिमान बनाए रखने की दिशा में हरियाणा ने केंद्र से प्रदेश के लिए पर्याप्त संख्या में भारतीय प्रशासनिक सेवा के उच्चाधिकारियों की आवश्यकताओं को पूर्ण किए जाने की आशा व अपेक्षा की है। बैठक में केंद्रीय कार्मिक एवं कार्मिक विभाग की सचिव एस राधा चौहान व हरियाणा के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव दीप्ती उमाशंकर मौजूद रहीं।

Next Story