हरियाणा

प्लाईवुड उद्योगपतियों को सीएम ने दी बड़ी राहत

Shantanu Roy
9 Oct 2023 10:49 AM GMT
प्लाईवुड उद्योगपतियों को सीएम ने दी बड़ी राहत
x
यमुनानगर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इन दिनों प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए आम लोगों से सीधे रुबरु हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज युमनानगर जिले में जनसंवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई जनहित में घोषणाएं की। इस दौरान सीएम ने प्लाईवुड इंडस्ट्री को बड़ी राहत दी है। सीएम ने व्यापारियों की मांग को देखते हुए लकड़ी खरीद पर मार्केट फीस 2 प्रतिशत से घटा कर 1 प्रतिशत कर दी है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्लाईवुड व्यापारियों को करीब 8 करोड़ रुपये का सालाना लाभ होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले में 15 सड़कों को मंजूरी दी। इनमें से 8 सड़कों पर वर्तमान में कार्य जारी है। शेष 7 सड़कों पर शीघ्र ही टेंडर निकाला जाएगा।
Next Story