
x
फरीदाबाद। शहर में सीएम फ्लाइंग टीम और खाद्य आपूर्ति विभाग ने दो डिपो संचालकों पर छापेमारी की। इस दौरान 6670 किलो अनाज कम मिला। जिनमें बाजरा और गेहूं शामिल है। फिलहाल खाद आपूर्ति विभाग की शिकायत के आधार पर दोनों डिपो संचालकों के खिलाफ थाना मुजेसर में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बता दें कि शहर में गरीबों के हक राशन डकारने के मामले आए दिन सामने आ रहे थे। राशन की कालाबाजारी जोरों पर चल रही थी। जिसकी भनक खाद्य आपूर्ति विभाग को लग गई। जिसके बाद उसने सीएम फ्लाइंग टीम के साथ मिलकर छापेमारी की। इस दौरान कई क्विंटल राशन कम पाया गया। इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए सीएम फ्लाइंग के डीएसपी ने बताया कि दोनों डिपो के संचालकों पर मामला दर्ज कर लिया गया। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story