हरियाणा

सीएम फ्लाइंग ने मिठाई के गोदाम पर मारी रेड, मिली सड़ी हुई मिठाइयां

Shantanu Roy
23 Nov 2021 6:04 PM IST
सीएम फ्लाइंग ने मिठाई के गोदाम पर मारी रेड, मिली सड़ी हुई मिठाइयां
x
सोमवार को जिले की बालाजी कॉलोनी में एक मिठाई के गोदाम पर सीएम फ्लाइंग ने रेड (Raid in sweetshop in Kaithal) मारी. इस दौरान मिठाई के गोदाम में काफी मात्रा में सड़ी हुई मिठाइयां मिलीं.

जनता से रिश्ता। सोमवार को जिले की बालाजी कॉलोनी में एक मिठाई के गोदाम पर सीएम फ्लाइंग ने रेड (Raid in sweetshop in Kaithal) मारी. इस दौरान मिठाई के गोदाम में काफी मात्रा में सड़ी हुई मिठाइयां मिलीं. साथ ही गोदाम में रखे ड्रमों में भारी मात्रा में मक्खी-मच्छर भी पाए गए. सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने गोदाम मालिक को नोटिस जारी कर दिया है. साथ ही गोदाम में रखे माल के 3 सैंपल लेकर मौके पर मिले खराब माल को नष्ट करवा दिया. गोदाम मालिक के पास मिठाई बनाने के लिए किसी तरह का कोई लाइसेंस नहीं था. जिसके बावजूद वो मिठाई का गोदाम चलाए हुए था. फिलहाल अधिकारियों ने गोदाम में रखे माल का सैंपल लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.


Next Story