हरियाणा
Hansi में सीएम फ्लाइंग की रेड, 20 चालान काटे गए, 8 वाहन सीज
Tara Tandi
28 Sept 2025 4:38 PM IST

x
Hansi हांसी। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर सीएम फ्लाइंग टीम ने शनिवार को तगड़ी कार्रवाई की। जांच अभियान में जहां 20 वाहनों के चालान किए गए, वहीं 8 ओवरलोड वाहन जब्त कर लिए गए। मौके पर ही करीब 6 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
कार्रवाई का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने किया। टीम को इनपुट मिला था कि हांसी क्षेत्र में कई वाहन चालक टैक्स चोरी, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र की कमी के साथ-साथ ओवरलोडिंग करते हुए सड़क पर दौड़ रहे हैं।
सूचना के बाद टीम ने हांसी-उमरा रोड, हांसी-भिवानी रोड और हिसार-दिल्ली रोड पर नाकाबंदी कर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिन वाहन मालिकों ने मौके पर ऑनलाइन चालान राशि जमा कर दी, उन्हें आगे जाने की अनुमति दे दी गई, जबकि शेष 8 वाहन कब्जे में ले लिए गए।
इंचार्ज सुनैना ने कहा कि ओवरलोड वाहन सड़क हादसों की बड़ी वजह बनते हैं, इसलिए ऐसे वाहनों पर सख्ती आगे भी जारी रहेगी।
TagsHansi सीएम फ्लाइंग रेड20 चालान काटे गए8 वाहन सीजHansi CM Flying Raid20 challans issued8 vehicles seizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





