हरियाणा

सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, सैंपल लिए 37 साल से चल रही अवैध बर्फ फैक्ट्री

Admin4
27 July 2022 9:24 AM GMT
सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, सैंपल लिए  37 साल से चल रही अवैध बर्फ फैक्ट्री
x

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने 1985 से लोटाें चुंगी के नजदीक चल रही अवैध बर्फ फैक्ट्री पर छापेमारी की। पूछताछ के दौरान फैक्ट्री मालिक टीम के सामने कोई ठोस दस्तावेज पेश नहीं कर सका। टीम ने फैक्ट्री से पानी के सैंपल लिए हैं।

दरअसल, गौतम ओ डाइन रेस्टोरेंट के नजदीक बरसों से कृष्णा बर्फ फैक्ट्री चलाई जा रही है। इस फैक्ट्री का मालिक मुख्यमंत्री उड़न दस्ते को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका या अन्य किसी संबंधित विभाग की कोई परमिशन नहीं दिखा सका। फैक्ट्री मालिक ने टीम से कहा कि उसे जानकारी नहीं थी कि बर्फ फैक्ट्री चलाने के लिए मंजूरी लेनी जरूरी है। जबकि फैक्ट्री पिछले 37 साल से काम कर रही है। जांच में पाया गया कि 100 सिली की कैपेसिटी की इस फैक्ट्री को गुपचुप तरीके से चलाया जा रहा था।

रिहायशी इलाके में चल रही है फैक्ट्री : रिहायशी इलाके में चल रही कृष्णा बर्फ फैक्ट्री के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और फायर ब्रिगेड की परमिशन नहीं मिली है। जबकि बर्फ कारखाने में अमोनिया गैस का उपयोग शीतलक के रूप में किया जाता है। थोड़ी मात्रा में अमोनिया सूंघने पर तबियत बिगड़ सकती है। 1984 में भोपाल गैस त्रासदी इसका उदाहरण है। यह सब जानते हुए भी फैक्ट्री मालिक अनजान है।

रवि आइस फैक्ट्री व एक रेस्टोरेंट से भी लिए सैंपल

अपनी कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने नारायणगढ़ के अग्रसेन चाैक के नजदीक रवि आइस फैक्ट्री से भी सैंपल लिए। अधिकारियों का कहना है कि यह सैंपल जांच के लिए मधुबन भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते में सीआईडी इंचार्ज विपिन कुमार, सब-इंस्पेक्टर इतेंद्र सिंह, एसडीओ बिजली निगम, एसडीओ इरिगेशन, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ, नगरपालिका, हेल्थ, एफएसओ शामिल थे। इसके अलावा सीएम फ्ला

Next Story