हरियाणा

CM फ्लाइंग की कार्रवाई, यूरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी, कई बैग किए बरामद

Admin4
22 Dec 2022 10:01 AM GMT
CM फ्लाइंग की कार्रवाई, यूरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी, कई बैग किए बरामद
x
यमुनानगर। यमुनानगर में एक तरफ किसान यूरिया को लेकर तरस रहे है तो वहीं इसकी कालाबाजारी बंद होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ जहां जिले की प्लाई बोर्ड फैक्टरियों में इसकी सप्लाई होती है तो अब किसानों का कृषि ग्रेड यूरिया उतर प्रदेश से हरियाणा में आ रहा है। इसका खुलासा सीएम फ्लाइंग की छापेमारी में हुआ है।
बताया जा रहा है कि सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी करते हुए हरियाणा यूपी बॉर्डर कलानोर मंडोली हाइवे से यूरिया की ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है। इस ट्राली में कृषि ग्रेड यूरिया के सौ बैग मिले है। पूछताछ में ट्रैक्टर चालक इस बारे में कोई भी बिल या अन्य कागजात दिखा नहीं पाया। टीम ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। यह यूरिया की गाड़ी यूपी के गंगोह से आई थी। अब टीम जांच करेगी कि यह यूरिया जिले में कहा कहा सप्लाई होना था। वहीं कृषि विभाग ने भी इसके सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है।
कृषि अधिकारियों का कहना है कि यूरिया को एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में नहीं ले जाया जा सकता। यह अवैध है। ट्रैक्टर चालक ने पूछताछ में बताया कि यूरिया के इन कट्टों को संदीप सैनी ने यूपी के गंगोह से लोड करवाया था। उन्हें यमुनानगर में डिलीवर किया जाना था।
चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश का कहना है कि उन्हें सीएम फ्लाइंग की शिकायत मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इस यूरिया को यमुनानगर की किसी फैक्ट्री में सप्लाई करने के लिए भेजा गया है लेकिन जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
Admin4

Admin4

    Next Story