हरियाणा

CIA की टीम ने 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 8 लाख की 160 ग्राम हेरोइन बरामद

Shantanu Roy
11 Aug 2022 9:54 PM IST
CIA की टीम ने 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 8 लाख की 160 ग्राम हेरोइन बरामद
x
बड़ी खबर
अंबाला। अंबाला जिले में सीआईए-2 की टीम ने नशीले पदार्थ सहित दो सप्लायरों को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से 8 लाख रुपए की हेरोइन बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि सीआईए की टीम पुलिस थाना पड़ाव एरिया में गश्त पर तैनात थी। इसी बीच सूचना मिली कि राणा कॉम्प्लेक्स झुग्गी बस्ती महेश नगर निवासी विजय उर्फ बिहारी व बी.सी. बाजार निवासी अरविंद उर्फ सेरु हेरोइन सप्लाई का धंधा करते हैं। सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने गाड़ी सहित दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। उनके कब्जे से 160 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
Next Story