हरियाणा

CIA स्टाफ ने 2 स्नैचर्स को किया गिरफ्तार, स्नैचिंग की वारदात को देते थे अंजाम

Shantanu Roy
2 Sept 2022 9:43 PM IST
CIA स्टाफ ने 2 स्नैचर्स को किया गिरफ्तार, स्नैचिंग की वारदात को देते थे अंजाम
x
बड़ी खबर
यमुनानगर। यमुनानगर जिले में सीआईए स्टाफ ने दो स्नैचर्स को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन दोनों आरोपियों ने कुछ दिन पहले ही व्यक्ति व महिला से स्नैचिंग की थी। जिन्हें अब कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। सीआईए इंचार्ज ने बताया की यह दोनों आरोपी पहले बाइक चोरी करते थे और उसके बाद उसी चोरी की बाइक पर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। दोनों आरोपियों से चोरी की बाइक को भी बरामद किया गया है।
सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी दो युवक चोरी की बाइक पर घूम रहे है और जब सीआईए स्टाफ ने इन्हें काबू किया तो उनके पास चोरी की बाइक हुई है। बताया जा रहा है कि यह बाइक इन्होंने 19 अगस्त को गाबा अस्पताल के बाहर से चोरी की थी। इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि यह दोनों आरोपी मोबाइल और चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देते है। पूछताछ में आरोपियों ने दो वारदातों को कबूला है।
Next Story