हरियाणा

शहीद अरविंद के घर गूंजी किलकारी, पति की शहादत के 8वें दिन पत्नी बनी मां, बेटे को दिया जन्म

Admin4
2 Jan 2023 9:10 AM GMT
शहीद अरविंद के घर गूंजी किलकारी, पति की शहादत के 8वें दिन पत्नी बनी मां, बेटे को दिया जन्म
x
चरखी दादरी। चरखी दादरी के गांव झोझू कलां के शहीद हवलदार अरविंद सांगवान के घर शनिवार को किलकारी गूंजी। अरंविद के सिक्किम में शहादत के 8 दिन बाद उनकी पत्नी पिंकी सांगवान ने बेटे को जन्म दिया है। पिंकी हरियाणा पुलिस में हवलदार है।
पिंकी ने शनिवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटे को जन्म दिया है। पिंकी और उनका बेटा स्वस्थ हैं। इस बारे शहीद अरविंद के पिता के राजेंद्र सांगवान ने कहा शहीद बेटे के दोनों बेटों को सेना में देश सेवा के लिए भेजने का उनका पूरा प्रयास रहेगा। दूसरी ओर राज्या मंत्री अनूप धानक ने शनिवार को शहीद के घर पहुंच अरविंद सांगवान को श्रद्धांजलि और परिजनों को बेटे की प्राप्ति की बधाई दी।
बता दें कि बीती 23 दिसंबर 2022 को सिक्किम में सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में 16 जवानों की जान गई थी। जिनमें झोझूकलां निवासी हवलदार अरविंद सांगवान भी शामिल थे। रविवार को पैतृक गांव में उनकी अंत्येष्टि की गई थी। अरविंद सांगवान 2008 में दिल्ली 8 राजपूताना राइफल में भर्ती हुए थे। उनकी मौजूदा पोस्टिंग सिक्किम में थी।
Admin4

Admin4

    Next Story