
x
रोहतक। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले 9 साल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और हरियाणा सरकार सेवाभाव से आमजन की सेवा में लगी हुई है। प्रदेश द्वारा व्यवस्था परिवर्तन करते हुए विकास कार्यों को करवाया जा रहा है। आज प्रत्येक लाभार्थी तक 100 प्रतिशत राशि उनके खातों में पहुँच रही है। भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार प्रभावी रूप से कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री शनिवार को रोहतक स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय परिसर में उपस्थित लोगों से जन संवाद कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जन संवाद में पहुंचने पर शहरवासियों ने पगड़ी और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के साथ ही अटल सेवा केंद्र का भी अवलोकन किया। साथ ही दिव्यांगों को कृत्रिम अंग भी प्रदान किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहतक मेरा अपना घर है। हरियाणा प्रदेश के दो करोड़ 80 लाख नागरिक मेरा परिवार हैं। परिवार के लोगों की सामाजिक और आर्थिक सहायता करना हमारा परम् कर्तव्य बनता है। प्रदेश भर में पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत, चिरायु हरियाणा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य योजनाओं का सुगमता के साथ लाभ प्रदान किया जा रहा है।
जिला रोहतक में कुल 37 हजार 800 पेंशन धारक हैं, जिनमें 1233 पात्र व्यक्तियों की पेंशन स्वत: ऑटो मोड से बनी है। आयुष्मान भारत योजना के अंर्तगत 3116 लोगों का इलाज हुआ है, जिन पर नौ करोड़ 55 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक दर्जन लोगों की तत्काल पेंशन बनवाई। इनमें लक्ष्मण दास, राजेन्द्र, लता देवी, नंदराम, सरोजबाला, मुक्तधारी, अंगुरी, श्याम सुंदर, नीलम, अशोक, श्रीभगवान, प्रकाशी, राजेन्द्र, ईश्वर सिंह हैं।
उन्होंने पात्र बेटी प्रकृति के परिजनों को पीएम केयरस योजना के तहत 10 लाख रुपए का पीएम केयर कार्ड और पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा सौंपा। इसके अतिरिक्त शहर की सडक़, बिजली सहित अन्य कार्यों की डिमांड पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फिजिब्लिटी चैक करते हुए समाधान के निर्देश दिए।
साथ ही नई अनाज मंडी और नई सब्जी मंडी के बीच डिवाडर का एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सांसद डॉ अरविंद शर्मा, नगर निगम के मेयर मनमोहन गोयल के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Tagsमुख्यमंत्री का जन संवादः एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौके पर बनी पेंशनखुश हुए बुजुर्गChief Minister's public address: Pension made on the spot for more than a dozen peopleelders happyताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारTaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsHindi NewsToday

Harrison
Next Story