
x
Haryana हरियाणा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को चंडीगढ़ में विकास एवं पंचायत विभाग और ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने योजनाओं को लेकर एडीसी, जिला परिषद के सीईओ, डीडीपीओ और पंचायती राज के कार्यकारी अभियंताओं के साथ बैठक भी की। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। सीएम नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से समय पर पूरा किया जाए। अधिकारी हर 15 दिन में कार्यों की समीक्षा करना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत लाभार्थियों की रजिस्ट्री का कार्य जल्द पूरा किया जाए। साथ ही, स्वामित्व योजना की त्रुटियों को कैंप लगाकर ठीक किया जाए। राज्य वित्त आयोग की ग्रांट का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
विकास कार्यों व योजनाओं को लेकर अधिकारी एक-दूसरे विभाग के साथ समन्वय करें। ड्रोन दीदी के लिए एसओपी तैयार की जाए। सांझा बाजार खोलने के लिए जमीन को चिह्नित किया जाए। अमृत सरोवर योजना के तहत बने तालाबों के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता पर बल दिया जाए। उत्कृष्ट और आधुनिक ग्राम सचिवालय कम बजट में तैयार किए जाएं। वहीं, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने हाल ही में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक के बाद महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस बैठक में प्रदेश की आगामी योजनाओं और केंद्रीय नेतृत्व के दौरे को लेकर चर्चा हुई।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को हरियाणा के सोनीपत में कार्यक्रम के लिए आने वाले हैं। यह कार्यक्रम हरियाणा में तीसरी बार बनी सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि पीएम मोदी का यह कार्यक्रम फिलहाल प्रस्तावित है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इसके लिए सरकार पूरी तैयारी में जुटी हुई है ताकि इस विशेष अवसर को भव्य और सफल बनाया जा सके।
उन्होंने यह भी बताया कि 9 अक्टूबर को दिल्ली में सुबह 11 बजे हरियाणा कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में सरकार के विभिन्न मुद्दों पर निर्णय लिए जाएंगे और आगामी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। कैबिनेट बैठक के बाद दोपहर करीब 1 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक भी दिल्ली में आयोजित की जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह बैठक मुख्यमंत्री के विदेश दौरे को ध्यान में रखते हुए बुलाई गई है। मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर जा रहे हैं और 9 अक्टूबर को वापस लौटेंगे। इस कारण दिल्ली में इन बैठकों का आयोजन किया गया है।
Tagsहरियाणा मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनीग्राम पंचायत विकासग्रामीण विकास विभागविकास योजनाओं की समीक्षाग्रामीण आवास योजना 2.0स्वामित्व योजनाराज्य वित्त आयोगअमृत सरोवर योजनाउत्कृष्ट ग्राम सचिवालयप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा दौरासोनीपत कार्यक्रमकैबिनेट बैठकभाजपा विधायक दल बैठकप्रशासनिक समन्वय।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





