हरियाणा

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

Gulabi Jagat
22 July 2022 10:04 AM GMT
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
x
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इतिहास में 22 जुलाई का दिन हर भारतीय के लिए काफी महत्वपूर्ण है। रंग, रूप, वेष, भूषा से चाहे हम कितने भी अनेक हों, लेकिन तिरंगे के नीचे जब खड़े होते हैं तो हम एक हैं, भारतीय हैं। आज उसी भारत के गौरव तिरंगे का अंगीकरण दिवस है। इस शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से इस वर्ष यह दिवस पूरे देश में और ज्यादा जोश के साथ मनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1947 में आज ही के दिन हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया गया था। एकता, अखंडता एवं बलिदान का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' हम सभी को मातृभूमि की सेवा में निरंतर समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय ध्वज की यात्रा पहले औपनिवेशिक शासन से मुक्ति के संघर्ष का प्रतीक थी और आज यह एक स्वतंत्र भारत का प्रतीक है। भारत का राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन है जो न केवल राष्ट्रीय गौरव का प्रतिनिधित्व करता है बल्कि बाहरी दुनिया को यह संदेश भी देता है कि भारत किसी भी बाहरी उत्पीड़न का जवाब देने के लिए स्वतंत्र और सक्षम है।

Source: Punjab Kesari

Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story