हरियाणा

Charkhi Dadri: परिजन के बाहर जाते ही चोरों ने किया हाथ साफ़

Admindelhi1
28 Jun 2025 8:49 PM IST
Charkhi Dadri: परिजन के बाहर जाते ही चोरों ने किया हाथ साफ़
x

चरखी दादरी: दादरी शहर के वार्ड-15 में एक बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोर टीन व सीढ़ियों का गेट तोड़कर अंदर घुसे और संदूक का ताला तोड़कर लाखों के गहने चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर मकान मालिक घर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि दादरी शहर के वार्ड 15 के सिंघान मोहल्ला निवासी विनोद गुप्ता किसी काम से अपने बेटे के पास छतीसगढ़ गए हुए थे जबकि उनकी पत्नी रेखा गुप्ता अपने मायके गई हुई थी। शनिवार सुबह रेखा को सूचना मिली कि उसके मकान में चोरी हुई है। जब वह घर पहुंची तो मकान के बाहर ताले बंद थे जबकि अंदर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा था। उसने सामान चेक किया तो मकान के कमरे से सोने की चैन, लॉकेट, पाजेब, चांदी के सिक्के आदि लाखों का सामान गायब मिला। उसने डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी जिसके बाद ईआरवी और सिटी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। मकान मालिक रेखा गुप्ता व शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने आश्वसन दिया है कि सीसीटीवी फुटेज चैक कर जल्द चोरों का पकड़ लिया जाएगा।

Next Story